बीबीएन में कोहरे व ठंड का डबल कहर

By: Dec 17th, 2019 12:30 am

नालागढ़ – औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में धुंध के आवरण से लोग ठंड के डबल कहर को झेलने को विवश हो गए हैं। सोमवार सुबह से ही चारों ओर कोहरे का आवरण घिर गया, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है और इस ठंड से बचने के लिए लोग हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोहरे की ठंड से बचने के सभी उपाय विफल हो रहे हैं। यहां तक कि विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है और वाहनों को लाइटें जलाकर चलाना पड़ा हैं। समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है और लोग अपने घरों में दुबकने को लाचार हो गए हैं। बाजार सूने हो गए है और खासतौर पर कामकाजी लोगों सहित स्कूली बच्चों को सुबह सुबह-बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोग कोहरे और दिसंबर माह की जमा देने वाली ठंड के डबल अटैक की मार झेल रहे है। पूरा क्षेत्र कोहरे की चपेट में आ गया है। सोमवार भोर से क्षेत्र कोहरे की चपेट में आ गया है, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम व न्यूनतम दोनों तरह के तापमानों में गिरावट आई है।  नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डा.एसके भारद्वाज ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक बारिश नहीं होगी तब तक कोहरे का आवरण बना रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App