बैंक डकैती में हरियाणा के छह युवा गिरफ्तार

By: Dec 22nd, 2019 12:02 am

पंचकूला –राजस्थान के सिदमुख कस्बे में बैंक से दिनदहाड़े करीब 34 लाख की डकैती के मामले में हरियाणा के छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे सिदमुख की बैंक की ब्रांच में घुसकर 33.77 लाख रुपए की डकैती की थी, जिसके बाद आरोपी हरियाणा में घुस आए थे। इस घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में भी सूचना दी थी। घटना के करीब सात घंटे बाद पुलिस ने हिसार और फतेहाबाद के छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाशों को पुलिस ने हंसिया बास गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के समैण निवासी संदीप उर्फ रावण, बरवाला के बालक निवासी गजेंद्र उर्फ  काला, लुहारी राघो निवासी बबलू उर्फ परमजीत, हिसार के सूर्य नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ  मलिक, उकलाना के बैरी अकबरपुर निवासी आजाद, हांसी के मसूदपुर निवासी ऋषि उर्फ  धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार और लूटी गई राशि भी जब्त कर ली गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App