सत्या-शैलेंद्र की जोड़ी चलाएगी नगर निगम

By: Dec 19th, 2019 12:20 am

शिमला को मिला नया मेयर-डिप्टी मेयर; पद व गोपनीयता की ली शपथ, अढ़ाई वर्ष रहेगा कार्यकाल

शिमला-देश के सबसे पुरानी नगर निगम में शुमार शिमला नगर निगम को मेयर व डिप्टी मेयर मिल गए हैं। निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद पर भाजपा का कब्जा रहा है। मेयर पद पर संजौली वार्ड की पार्षद सत्या कौंडल को चुना गया है, जबकि डिप्टी मेयर पद पर ढली वार्ड के पार्षद शैलेंद्र चाहौन को चुना गया है। नव निवार्र्चित महापौर व उपमहापौर का कार्यकाल अढाई साल का होगा। बुधवार को नगर निगम शिमला के महापौर व उपमहापौर पद के लिए चुनाव हुए जिसमें सत्या कौंडल को 21 मत पड़े, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राकेश चौहान को 11 मत पडे। वही, डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान को 21 जबकि कांग्रेस की सुषमा कुठयाला को 11 मत पड़े । चुनाव प्रक्रिया में मात्र 32 पार्षद की मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी शहरी विकास विभाग के निदेशक राम कुमार ने कहा कि 32 पार्षद बैठक में पहंुचे थे। इसमें भाजपा से मेयर व डिप्टी मेयर का चयन हुआ है। बहरहाल, निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद पर भाजपा का कब्जा रहा है।

अढाई साल में स्मार्ट सिटी बनाकर दिखाना

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नवनिर्वाचित मेयर व डिप्टी मेयर को शिमला को अढाई साल में स्मार्ट सिटी बनाकर दिखाना होगा।  शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार के आने से पहले जनता ने नगर निगम में बीजेपी को जनता ने जनादेश दिया था। पहली बार नगर निगम में बीजेपी आई थी। उन्होंने कहा कि अढाई साल बाद नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ है जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ पार्षद  सत्या कौंडल और शैलेंद्र चौहान दोनों ही इस चुनाव में विजयी हुए हैं। उनको शिमला की जनता ने जो भार सौंपा है उसको सही तरह से निभाना पड़ेगा।

 स्मार्ट सिटी हमारी प्राथमिकता में

नवनिर्वाचित महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। जनता को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने मेयर बनाने के लिए मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और शहर में जनता के हित में काम करने की अपनी प्राथमिकता बताई है।

जनता की समस्याओं को करंेेगे दूर

नवनिवार्चित डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि उनकी प्रथमिकता शहर में लोगों के लिए काम करना है और जनता के सहयोग से वे शिमला को स्वच्छ बनाएंगे ओर आम जनता की समस्याओं के समाधान करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी द्वारा उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाएंगे।

बरागटा बोले, ऐतिहासिक जीत

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने इस जीत को एक ऐतिहासिक जीत बताया और सभी बीजेपी के पार्षद को इसके लिए बधाई दी और कहा कि आज बीजेपी के पार्षदों ने एकता की भी मिसाल पेश की है और सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार के लिए बड़ा तोहफा दिया है।

कुछ भाजपा पार्षद जश्न से दिखे दूर

नगर निगम शिमला में महापौर व उपमहापौर पद पर भाजपा का दबदबा रहा है, मगर जीत के बाद हुए जश्न मेें कुछ भाजपा पार्षद जश्न से दूर दिखे। जहां कुछ पार्षद जमकर मौज जश्न मना रहे थे तो कुछ पार्षदों को जश्न से किनारा करते हुए देखा गया।

जमकर चला जश्न का दौर

महापौर व उपमहापौर चुने जाने के बाद जमकर जश्न का दौर चला। भाजपा समर्थित सदस्यों ने मिठाइयां बांट कर खुशियांे को साझा किया। इतना ही नहीं ढोल नगाडो की धुनों पर भी समर्थक  जमकर थिरके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App