उम्रकैद सजा के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा सेंगर

By: Jan 16th, 2020 12:03 am

नई दिल्ली – उन्नाव रेप केस में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने तीस हजारी कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दायर की। तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुलदीप सिंह सेंगर को अपहरण और रेप का दोषी पाया गया। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी माना था और 20 दिसंबर, 2019 सजा का ऐलान करते हुए सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App