कल से मैदानों में बारिश पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

By: Jan 1st, 2020 12:01 am

शिमला – प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो जनवरी से बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से इस संदर्भ में एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। हालांकि प्रदेश में पहली से चार जनवरी तक मौसम खराब रहेगा, लेकिन दो और तीन जनवरी को बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होगी, जबकि पांच जनवरी को एक दिन के लिए मौसम साफ रहेगा और उसके बाद छह जनवरी से मौसम फिर करवट बदलेगा।  चार और पांच जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

कहां, कितना तापमान

शहर    अधिकतम  न्यूनतम

शिमला    12.4       1.2

सुंदरनगर  17.7       0.7

भुंतर       17.8       1.0

कल्पा     6.8        -3.0

धर्मशाला   10.2       2.4

ऊना       14.2       2.0

सोलन     16.4       -0.6

नाहन      13.9       8.3

केलांग     2.3        -8.2

बिलासपुर 18.0       2.5

डलहौजी  3.7        -0.4

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App