घने कोहरे के चलते हवाई सेवा बंद

By: Jan 16th, 2020 12:02 am

जम्मू – जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे के कारण बुधवार को उड़ानों का परिचालन ठप्प रहा जबकि त्रिकुटा पहाड़ी पर घने कोहरे के कारण श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित रही। जम्मू हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण उड़ान संचालन भी ठप रहा और करीब पांच उड़ानें  उड़ान नहीं भर सकीं और पांच उड़ानें हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी। इस बीच त्रिकुटा पहाडि़यों पर कोहरे के कारण कटरा से वैष्णो देवी तक जाने वाली हेलीकाप्टर सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार बफबारी के अगले दो से तीन घंटों तक जारी रहने के आसार है। अगले एक सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर में हल्की तथा मध्यम बर्फबारी आसार हैं। इसके बाद 19 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभन्न स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में बादल छाए जम्मू में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में विभिन्न स्थानों लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलावा जलाते हुए देखे गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App