प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाएगी छावनी एसोसिएशन

By: Jan 17th, 2020 12:01 am

सोलन – हिमाचल प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन जल्द एसोसिएशन का विस्तार करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश छावनी वेलफेयर के अध्यक्ष राज कुमार सिंगला ने कहा कि एसोशिएशन के प्रदेश भर से छावनी क्षेत्र में रह रहे लोगों को जोड़ा जाएगा। इसमें महिला व पुरुष दोनों की सदस्यता रहेगी। हालांकि वर्तमान में एसोसिएशन में कोई भी महिला सदस्य नहीं है। एसोसिएशन द्वारा इसके लिए फरवरी माह में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में छावनी क्षेत्रों में लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जाएगी और उस समस्या का हल निकालने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसी के साथ वर्तमान समय में चल रहे पदाधिकारियों के अलावा अतिरिक्त पदाधिकारी नियुक्त कर अलग-अलग दायित्व दिए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में छह छावनी क्षेत्र आते हैं। इनमे कसौली, डगशाई, सुबाथू, जतोग, चंबा व डलहौजी है। इन छावनी क्षेत्रों के तहत आने वाले सिविल क्षेत्र को प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र मे लेने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की जाएगी।  इस हस्ताक्षर अभियान की कापी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के समाजिक न्याय मंत्री डा. राजीव सहजल की अगवाई मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर सौंपेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App