मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में पांच तक मौसम साफ

By: Jan 3rd, 2020 7:11 pm

छह जनवरी से होगी बारिश- बर्फवारी

ऊचांई वाले क्षेत्रों में आठ जनवरी तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जताई सभावना

धूप खिलने से राज्य में फिर चढ़ा तापमान

शिमला-हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मड़ी, चम्बा, सिरमौर व डलहौजी में पाचं जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में दो दिनों तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। राज्य के उक्त क्षेत्रों में छह जनवरी से फिर मौसम करवट लेगा। जबकि विभाग द्वारा राज्य के ऊचाई वाले क्षेत्रों में आठ जनवरी तक मौसम बारिश व बर्फवारी होने का  पूर्वानुमान लगाया है। नौ जनवरी को समूचे राज्य में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार चढाव का क्रम जारी रहेगा। राज्य में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा। बीते गुरूवार शाम को मौसम में करवट आने के बाद राज्य में अगामी दिनों के दौरान बारिश व बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही थी। मगर राज्य में मौसम इसके उल्ट बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान फिर से उछाल आया रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। राज्य के सुन्दरनगर व हमीरपुर के तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्र्री की बढोतरी दर्ज की गई है। चम्बा, नाहन व बिलासपुर के पारे में तीन डिग्री का उछाल रिकार्ड किया गया है। राज्य के धर्मशाला व डलहौजी को छोड़कर शेष हिमाचल के तापमान में बीते रोज के मुकाबले हल्की गिरावट दर्ज की गई है।  हालांकि अधिकतम तापमान में उछाल आने के बाद लोगों ने दिन के समय पड़ रही कडाकें की ठण्ड़ से काफी हद तक की राहत ली है। मगर राज्य में सुबह व शाम के समय ठण्ड़ का प्रकोप जारी है। भुंतर, कल्पा, केलागं, मनाली व कुफरी का तापमान अभी भी माईनस में चल रहा है। सुन्दर नगर का तापमान शून्य डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं शिमला, सोलन, चम्बा व डलहौजी का तापमान भी दो डिग्री से नीचे आ गया है। जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को सुबह व शाम के समय प्रचंड ठण्ड़ की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मन मोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में पाचं जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। राज्य के उक्त क्षेत्रों में छह जनवरी से मौसम करवट लेगा। राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में आठ जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। जबकि नौ जनवरी का समूचे राज्य में मौसम साफ बना रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    11.4       1.1

सुंदरनगर  19.8       0.1

भुंतर       17.5       1.2

कल्पा     6.6        –2.4

धर्मशाला   9.2        2.4

ऊना       21.6       4.3

नाहन      16.5       7.3

सोलन     17.2       1.5

कांगड़ा    20.1       4.6

बिलासपुर 20.0       3.5

हमीरपुर    20.2       3.2

चंबा       16.7       1.0

डलहौजी  6.6        1.7

केलांग     -4.3       -13.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App