सीएए पर मोदी के नाम धन्यवाद पत्र भेजगी प्रदेश भाजपा

By: Jan 9th, 2020 12:01 am

शिमला – देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने पर प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र भेजेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इस अधिनियम को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को इस अधिनियम की वास्तविक जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान प्रदेश में पांच जनवरी से शुरू हो चुका है, जो 15 जनवरी तक चलेगा। अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद की जयंति पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर एक साथ बैठक के माध्यम से अधिनियम को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App