हिमाचल में बारिश बर्फवारी……….

By: Jan 6th, 2020 6:49 pm

समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में

आज होेगी भारी बारिश व बर्फवारी

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राज्य में नौ जनवरी तक मौसम खराब

शिमला-हिमाचल प्रदेश में मौसम ने रौद्र रूप धारण कर दिया है। राज्य के ऊचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को फिर से ताजा बर्फवारी हुई है। नीचले क्षेत्रों में बारिश के साथ दिन भर धूंध घिरी रही। बारिश बर्फवारी के बाद समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में मगंलवार को भी अनेक स्थानों पर भारी बारिश व बर्फवारी होगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश व बर्फवारी की चेतावनी जारी की है। राज्य में नौ जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 10 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 11 व 12 जनवरी को फिर से बारिश व बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है।राज्य में सोमवार को सुबह से ही बारिश व बर्फ वारी का सिलसिला जारी हो गया था। जो दिन भर जारी रहा। राज्य के कुल्लू, मनाली, सिरमौर, किन्नौर , मडी सहित शिमला के ऊचांई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फवारी रिकॉर्ड कीे गई है। इसके अलावा शेष हिमाचल में बारिश दर्ज की गई है। बारिश व बर्फवारी होने से अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। ऊना के तापमान में सबसे ज्यादा सात डिग्री की गिरावट आंकी गई है। वहीं सोलन में पाचं, बिलासपुर व हमीरपुर मे चार, चम्बा, डलहौजी, भुतंर व कल्पा के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। केलागं के बाद अब कल्पा का अधिकतम तापमान लुढ़क कर माईनस डिग्री में आ गया है। राज्य के कुफरी, डलहौजी, मनाली, कल्पा का न्यूनतम तापमान माईनस डिग्री में चल रहा है। शिमला का तापमान शून्य डिग्री मंे रिकॉर्ड किया गया है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पाचं डिग्री और न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट आने से राज्य में जनता को कडाकें की ठण्ड का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मगंलवार को भी राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश व बर्फवारी होगी। प्रदेश में नौ जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 10 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि राज्य में 11 व 12 जनवरी को फिर से बारिश व बर्फवारी होगी।

शिमला-कल्पा में बर्फबारी

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। कल्पा में 2.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला में 2.1 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान भरमौर में 5, कुफरी व केलांग में 3 और उदयपुर में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।  इसके अलावा शेष हिमाचल में दिनभर बारिश होती रही।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    4.1        0.8

सुंदरनगर  10.6       5.7

भुंतर       9.8        5.5

कल्पा     -0.7       -2.2

धर्मशाला   7.8        3.8

ऊना       11.6       8.8

नाहन      13.0       11.7

सोलन     9.0        4.5

कांगड़ा    13.6       7.4

बिलासपुर 12.0       3.0

हमीरपुर    11.8       3.4

चंबा       10.9       6.0

डलहौजी  1.2        -0.3

केलांग     -4.4       -9.0

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App