ज्ञानलोक
- ग्रीनलैंड किस देश के क्षेत्राधिकार में आता है?
(क) नॉर्वे
(ख) नीदरलैंड
(ग) डेनमार्क
(घ) अमरीका
- विश्व मौसम विज्ञान संगठन कब अस्तित्व में आया?
(क) 1948
(ख) 1950
(ग) 1955
(क) 1952
- किस अफ्रीकी देश को पहले न्यासालैंड के नाम से जाना जाता था?
(क) तंज़ानिया
(ख) बोत्सवाना
(ग) मोजांबिक
(घ) मलावी
- मैगलन जलडमरूमध्य किस स्थान पर स्थित है?
(क) दक्षिण अमरीका के दक्षिण में
(ख) प्रशांत महासागर और दक्षिण अटलांटिक महासागर
(ग) उत्तरी अमरीका और जापान
(घ) उत्तरी अफ्रीका और एशिया
- तेगुसिगल्पा निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी है?
(क) होंडुरास
(ख) गुआटेमाला
(ग) निकारगुआ
(घ) एल साल्वाडोर
उत्तर 1 ग 2 ख 3 घ 4 ख 5 क
अब स्मार्टफोन को आएगा पसीना, नहीं होगा गर्म
स्मार्टफोन्स को लगातार इस्तेमाल करने से उनका गर्म होना आम बात है और यही वजह है कि डिवाइसेज को ब्रेक देते रहना जरूरी है। वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन्स को गर्म होने से रोकने का एक खास तरीका भी खोज निकाला है, जिसमें डिवाइसेज गर्म होने पर उन पर पसीना आएगा। इस तरह स्मार्टफोन्स का तापमान नियंत्रित किया जा सकेगा। इनसानों समेत कई प्राणी इसी तरीके से अपनी त्वचा का तापमान एक जैसा बनाए रखते हैं। तापमान कम रखने के लिए करीब तीन बालों जितनी मोटाई की एक कोटिंग काम करेगी। यह कोटिंग बहुत कम मात्रा में पसीने की तरह पानी रिलीज करेगी, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स का तापमान एक जैसा बना रहे और बढ़ने न पाए। पानी की यह बहुत कम मात्रा गैस के तौर पर भाप बनकर उड़ जाएगी और इसके साथ ही फोन का तापमान एक जैसा बना रहेगा। चीन के वैज्ञानिकों ने इसे डिवेलप किया है और कहा है कि फिलहाल यह तकनीक महंगी है, लेकिन फ्यूचर में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
नई नियुक्ति
मारियो रिवेरा ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच
ईस्ट बंगाल ने गुरुवार को मारियो रिवेरा को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। यह पद एलेजांद्रो मेनेडेज के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। रिवेरा उनके पूर्व सहायक थे। क्लब ने बयान में कहा कि उन्हें सत्र के अंत तक (31 मई) मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यूएफा प्रो लाइसेंस कोच रिवेरा ने ज्यादातर कोचिंग स्पेन में क्लबों को दी है। वह टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ परिचित हैं, जो बचे हुए सत्र में निश्चित रूप से फायदेमंद स्थिति होगी। उनके फरवरी के दूसरे हफ्ते में क्लब से जुड़ने की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App