कुल्लू के सपागाणी में बुरी तरह दरका पहाड़, सैंज मार्ग पर फंसी सैकड़ों गाडिय़ां

By: Feb 7th, 2020 2:00 pm

कुल्लू जिला के तहत लारजी- सैंज मार्ग पर सपागाणी के पास साफ मौसम में पहाड़ दरक गया है। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। दोनों तरफ सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं। जिला मुख्यालय आने वाले लोग भी मार्ग बंद हो जाने से फंस गए हैं। मार्ग पर बड़ी बड़ी चटटाने आ गई हंै। हालांकि लोक निर्माण विभाग मशीने लेकर पहुंच गया है,लेकिन रोड कब तक बहाल होगा, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। माना जा रहा है कि मार्ग बहाल होने में समय लगेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App