जब तिरंगे में लिपटे लाड़ले को देख अंबर भी रो पड़ा…

By: Feb 6th, 2020 4:18 pm

करसोग। तिरंगे में लिपटकर सेना के जवान राजीव शर्मा का पार्थिव शरीर करसोग के समीप कुन्नू में अपने घर पहुंचा, तो लाड़ले को ताबूत में सोया देख अंबर भी रो पड़ा। सैकड़ों लोगों ने अपने होनहार सपूत को नम आंखों से विदाई दी। राजीव शर्मा पुत्र रामकृष्ण जिनकी उम्र मात्र अभी लगभग 23 वर्ष थी तथा लगभग दो वर्ष पहले ही वह सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा दिखाते आए हैं। राजीव शर्मा के बड़े भाई भी सेना में हैं। सेना की गाड़ी में पठानकोट से पैतृक गांव में जब आज प्रात: होते ही शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो चारों तरफ लोगों ने सिसकियां ले लेकर रोते हुए अपने इस लाड़ले को क्षेत्र का होनहार युवा बताया। जवान राजीव शर्मा का घातक कमांडो प्रशिक्षण पठानकोट के समीप रणजीत सागर बांध में तैराकी से जुड़ा हुआ चला हुआ था व उसी प्रशिक्षण के दौरान मौत के क्रूर पंजों ने सेना के इस युवा जवान को निगल लिया। राजीव शर्मा पंजाब रेजिमेंट में थे। करसोग पुलिस व सेना की पठानकोट से आई टुकड़ी द्वारा जवान को सलामी देकर विदाई दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App