नशा तस्करों पर शिकंजा

By: Feb 17th, 2020 12:22 am

भुंतर में चरस के साथ दो; ठियोग में एक महिला अरेस्ट, सोलन में चार युवक-दो युवतियों के पास मिला चिट्टा, कुल्लू-आनी में भी पुलिस ने अफीम-हेरोइन की खेप संग रंगे हाथ धरे पांच लोग

चंडीगढ़ ले जा रही थीं नशे की खेप

कुल्लू। जिला कुल्लू में चरस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार भुंतर पुलिस टीम ने नाके के दौरान कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो महिलाएं पुलिस को देखकर हड़बड़ा गईं। पुलिस ने शक के आधार पर उनके बैग की तलाशी ली, तो बैग के भीतर एक किलो 807 ग्राम चरस बरामद  गई। पुलिस के मुताबिक यह चरस को चंडीगढ़ ले जा रही थी। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। दोनों महिलाएं मनाली क्षेत्र की रहने वाली हैं।

किराए के कमरे में प्रतिबंधित समान

सोलन। सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत चार लड़कों सहित दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें सोलन के मोहनपार्क के समीप एक किराए के मकान से चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने दनसे 37.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इनमें से एक युवक रामपुर, एक सोलन, एक निरमंड, जिला कुल्लू, जबकि एक युवक जवाली जिला कांगड़ा का रहने वाला है। गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां रामपुर, जिला शिमला की रहने वाली है। मामले की पुष्टि एएसपी डा. शिव कुमार शर्मा ने की है।

चंडीगढ़ से उबर कैब बुक कर आ रहे थे तस्कर

रामपुर बुशहर, कुमारसैन। चिट्टा तस्कर अब नए-नए हथकंडे अपना रहे है। इस बार चिट्टा तस्करों ने चंडीगढ़ से रामपुर तक के लिए उबर गाड़ी बुक की थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सैंज के समीप नाका लगाया हुआ था। इस बीच किंगल की तरफ से आ रही पंजाब नंबर की गाड़ी (पीबी 01सी 2532) को पुलिस ने रोका। गाड़ी भूपेंद्र सिंह, निवासी लुधियाना चला रहा था, जबकि गाड़ी में अन्य तीन युवक केवल राम (35),उर्फ कुकी पुत्र शिव सिंह  सृजन भार्गव उर्फ रिबू (28) पुत्र धनवीर सिंह, अभिषेक (25) पुत्र रूप सिंह  सभी बायल निवासी सवार थे। चालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि  तीनों लड़कों ने रामपुर जाने के लिए चंडीगढ़ आईएसबीटी से उबर कंपनी से एक कैब बुक की थी। इसके बाद वह उन्हें लेकर यहां तक पहुंचा। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पास चिट्टा जैसा कोई पदार्थ है। पुलिस ने तलाशी के दौरान सृजन से 61 ग्राम, जबकि केवल राम से 32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने की।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App