नशा मुक्ति को पुलिस से मांगा सहयोग

By: Feb 6th, 2020 12:22 am

स्वारघाट –भारत को विकसित देश बनाने के लिए हिंसा मुक्त, नशा मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए क्रप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह जानकारी क्रप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने डीएसपी बिलासपुर हैडक्वार्टर संजय शर्मा के साथ मुलाकात के दौरान दी है। इस दौरान उनके साथ लीगल सैल के राष्ट्रीय सचिव शौकत अली, प्रदेश उपप्रधान श्याम लाल, एचपी स्टूडेंट सैल के प्रधान निसार अहमद व आईटी सैल के प्रभारी शाहिल कुमार भी  मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने डीएसपी बिलासपुर हैडक्वार्टर संजय शर्मा को फूलों का गुलदस्तां भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने बताया कि संस्था पुलिस के सहयोग से नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और संस्था द्वारा नशे के सौदागरों की पुख्ता जानकारी दी जा रही है तथा पुलिस भी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए समाज को नशा मुक्त करने में सहयोग दे रही है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था अब पुलिस के सहयोग से नशे, मातृशक्ति व बेटियों पर हो रहे अत्याचार व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए प्रदेश के जिला, उपमंडल व पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान में जो पुलिस या अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहयोग करेंगे उन्हें संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App