निर्माण कामगार संघ की कार्यकारिणी भंग

By: Feb 20th, 2020 12:20 am

संघ के काम में गड़बड़ी के चलते कार्यकारिणी ने दिया त्याग पत्र

हमीरपुर – भारतीय मजदूर संघ की इकाई निर्माण कामगार संघ की जिला कार्यकारिणी को बुधवार को भंग कर दिया गया। संघ के सभी सदस्यों ने यह कहकर त्याग पत्र दे दिए कि संघ का काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने अपने त्याग पत्र भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज को सौंप दिए। इसके बारे में भारतीय मजदूर संघ हमीरपुर के जिला सचिव प्रदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को इस संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि निर्माण कामगार संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कई तरह की शिकायतें आ रहीं थीं, जिन्हें देखते हुए और विचार-विमर्श के बाद उसे पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही संघ के सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिए। भामसं के जिला सचिव ने बताया कि दलीप चंद चौधरी को निर्माण कामगार संघ का संयोजक नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही निर्माण कामगार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। बैठक में दो टूक कहा गया कि जि की जो यूनियनें सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं, उन्हें अपना काम सुधारना होगा और भारतीय मजदूर संघ के संविधान के अनुसार चलना होगा। सचिव प्रदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में भारतीय मंजदूर संघ के उपाध्यक्ष अजमेल वर्मा, विपन सां यान, राजेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा व नरेंद्र नंदा के अलावा आउट सोर्स कर्मचारी, निर्माण कामगार संघ मनरेगा कर्मचारी के अलावा परिवहन निगम व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार के अधीन लाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एचआरटीसी में नई बसें शामिल करने सहित विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों को भरने की भी मांग की गई।

भाजपा शहरी इकाई के प्रधान विनोद कतना का फेसबुक अकाउंट हैक

भोटा। नगर पंचायत भोटा के भाजपा शहरी इकाई के प्रधान विनोद कतना का फेसबुक अकाउंट शाम हैक हो गया। विनोद कतना ने बताया कि हैकर ने जो उसके संपर्क में लोग थे, उनको मैसेज भेजना शुरू कर दिया कि उसे 10 हजार रुपए जल्दी चाहिए, फिर थोड़ी देर में जो लोग संपर्क में थे उनके फोन उन्हें आने शुरू हो गए कि 10 हजार खाते में डाल दें। विनोद कतना ने उन्हें बताया कि उसका अकाउंट हैक हो गया है और जो हैकर ने अकाउंट नंबर दिया है, उसमें पैसे मत डालना। इसके बाद विनोद कतना ने तुरंत साइबर क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी और साथ ही भोटा सहायता कक्ष पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App