पहाडों पर कल भी बारिश बर्फवारी……

By: Feb 22nd, 2020 7:37 pm

-ऊचांई वाले क्षेत्रों में 24 से 26 फरवरी तक मौसम साफ

-27 फरवरी को फिर होगी बारिश बर्फवारी

-मौसम विभाग ने जताई सभावना

-धूप खिलने से तापमान में आया उछाल

-तापमान में एक से चार डिग्री का उछाल दर्ज

 शिमला –हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मड़ी, सिरमौर, डलहौजी, किन्नौर और लाहौल स्पीति में रविवार को एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी। मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में 23 से 26 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम फिर से करवट लेगा। 28 फरवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश व बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है। शनिवार को प्रदेश के अधिकाशं क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दोपहर तक अधिकतर क्षेत्रों में चटक धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए थे। मगर इसके बाबजूद भी अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। सुन्दरनगर, शिमला, बिलासपुर और केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा डिग्री का उछाल आया है। भुंतर, कल्पा, ऊना, नाहन, सोलन, कांगडा और हमीरपुर के तापमान में तीन डिग्री तक की बढोतरी आई है। चम्बा और डलहौजी के तापमान में दो डिग्री तक की बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। जिसके चलते जनता ने दिन के समय पड रही कडाके  की ठण्ड से काफी हद तक की राहत ली है। अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढोतरी दर्ज की गई है। कल्पा व केलागं का तापमान अभी भी माईनस डिग्री में चल  रहा है। मनाली का तापमान में माईनस डिग्री में चल रहा है। अगर अगामी दिनों के दोरान फिर से बारिश बर्फवारी होती है तो जनता को प्रचड ठण्ड की मार झेलनी पड सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पहाडों पर रविवार को भी एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी। राज्य में 23 से 26 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 27 फरवरी से फिर बारिश बर्फवारी होगी।

-कहा कितना रहा तापमान …….

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    14.7       3.8

सुंदरनगर  22.7       6.3

भुंतर       22.4       5.9

कल्पा     10.1       -1.5

धर्मशाला  17.6       6.8

ऊना       27.0       9.2

सोलन     20.8       4.2

नाहन      20.8       13.7

केलांग     5.5        -4.1

कांगड़ा    23.4       7.0

बिलासपुर 24.0       9.0

हमीरपुर   23.8       8.0

चंबा       21.0       4.2

डलहौजी  7.0        1.0

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App