हिमाचल के सात आईएएस अधिकारियों को प्रोमोशन

By: Feb 6th, 2020 12:30 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों को प्रोमोशन प्रदान की है। इसमें से दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद इसका लाभ मिलेगा। प्रतिनियुक्ति पर गए 1995 बैच के अधिकारियों भरत हरबंस लाल खेड़ा व आरडी नजीम को परफॉर्मा प्रोमोशन मिलेगी, जिन्हें हायर एडमिनीस्ट्रेटिव ग्रेड लेवल 15 दिया जाएगा। अभी ये दोनों प्रदेश से बाहर सेवाएं दे रहे हैं और लौटने के बाद ही प्रोमोशन का लाभ हासिल कर पाएंगे। इस शर्त को आदेशों में शामिल किया गया है। उधर वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 का लाभ प्रदान किया गया है, जोकि पहली जनवरी से उन्हें मिल जाएगा। इनमें डा. अमित कुमार एसडीओ सिविल भोरंज, जतिन लाल एसडीओ सिविल कांगड़ा, राहुल कुमार एसडीओ सिविल संगड़ाह, तोरूल एस रवीश एसडीओ सिविल अंब तथा सोनाक्षी सिन्हा एसडीओ सिविल पच्छाद शामिल हैं। इन अधिकारियों को प्रोमोशन मिलने से उन्हें इन्क्रीमेंट का लाभ मिलेगा और वेतनमान में भी बढ़ोतरी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App