158493 करोड़ के बजट में कोई नया कर नहीं

By: Feb 29th, 2020 12:03 am

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह ने पेश किया बजट, हर वर्ग का रखा ख्याल

चंडीगढ़ – पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को 158493 करोड़ रुपए बजट प्रस्तुत करते हुए जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लादा। वित्तमंत्री के मुताबिक 31 मार्च 2020 तक पंजाब का कर्ज 2122276 करोड़ होने का अनुमान है। ऐसे में साफ है कि सरकार को 11687 करोड़ बजटीय घाटा है। उन्होंने सदन को बताया कि कृषि तथा संबंधित गतिविधियों के कल्याण और विकास के लिए 12526 करोड़ रुपए के बजटीय आबंटन का प्रस्ताव किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए 13092 करोड़ रुपए और 4675 करोड़ रुपए का आवंटन प्रस्तावित किया गया है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यकों और सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास के लिए क्रमशः 901 करोड़ रुपए और 3,498 करोड रुपए बांटने का आवंटन प्रदान किया गया है और खेल और युवा सेवाओं के लिए 270 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, हमारे ग्रामीण और शहरी बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए आबंटन क्रमशः 3830 करोड़ रुपए और 5026 करोड़ रुपए है। सड़कों के आधारभूत ढांचे के लिए 2276 करोड़ रुपए और जल आपूर्ति और स्वच्छता के लिए भी 2,029 करोड़ रुपए और 2,510 करोड़ रुपए जल संसाधन के लिए मुहैया करवाए गए है। सरकारी पैसे पर गरीब का हक सबसे ज्यादा होता है। किसानों, महिलाओं और विकलांगों, युवाओं, एससी./बीसी. और अल्पसंख्यकों का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है ताकि मानव संसाधन क्षमता में सुधार लाया जा सके ।

कहां कितना पैसा बांटा

  1. कृषि के लिए 12526 करोड़
  2. एजुकेशन के लिए 13092 करोड़
  3. हेल्थ के लिए 4675 करोड़ करोड़
  4. सामाजिक न्याय के लिए 901 करोड़
  5. ग्रामीण व शहरी के बुनियादी ढांचा के लिए 3830 करोड़
  6. सड़कों के लिए 2276 करोड़
  7. जल आपूर्ति व स्वच्छता के लिए 2029 करोड़

स्कूलों के लिए 12488 करोड़

स्कूली शिक्षा का बजट 12488 करोड़ रखा गया। जोकि 2016-17 के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा है। स्कूलों में असुरक्षा के दायर में आए 4150 क्लास रूम को बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए रखे गए। राज्य के 4325 स्कूलों के रखरखाव के लिए 75 करोड़ रुपए रखे गए। पंजाब सरकार बनाएगी नौकरी के अवसर, किसान ऋण माफी के लिए 520 करोड़ रुपए आवंटित, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दी गई है। बाजार शुल्क को चार से घटाकर एक प्रतिशत करने का प्रस्ताव।

नौनिहाल फ्री में आएंगे व जाएंगे स्कूल

प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए पंजाब सरकार मुफ्त परिवहन की व्यवस्था करेगी। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 259 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 10 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इस बार कर्मचारियों की सैलरी का बजट 8.68 और पेंशन का 2.11 फीसदी बढ़ा। पंजाब का कुल कर्ज 248236 करोड़ रुपए है।

पहली बार किसी वित्त मंत्री को रोका गया

पंजाब विधानसभा में बजट भाषण शुरू होते ही हंगामा हो गया। 10ः58 बजे पर हाउस स्थगित हुआ और 10ः59 पर वित्त मंत्री सदन में पहुंचे। बताते चलें कि पंजाब विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी वित्त मंत्री को बजट भाषण के समय रोका गया। बजट के दिन वित्तमंत्री की कोठी घेरी गई हो और इस वजह से वित्तमंत्री समय पर बजट पेश न कर पाए हों, ऐसा संभवतः पहली बार हुआ है।

किसके लिए क्या-क्या

12वीं तक शिक्षा मुफ्त

पंजाब सरकार ने 12वीं तक के सभी छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की। अभी तक 8वीं क्लास तक ये सुविधा थी। छात्राओं को 12 तक मुफ्त शिक्षा दी जाती थी। पटियाला में जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन विश्वद्यालय और तरनतारन में श्री गुरु तेग बहादुर स्टेट ला विश्विद्यालय स्थापित किया जाएगा। तीन मेगा औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। कपड़ा उद्योग के लिए लुधियाना के मत्तेवाल में, बठिंडा में ग्रीन इंड्रस्टी के लिए, दवा उद्योग के लिए फतेहगढ़ साहिब के वजीराबाद में 1000 एकड़ में बनाए जाएंगे औद्योगिक पार्क। इंड्रस्टी को बिजली सब्सिडी के लिए 2267 करोड़ रुपए रखा गया है। उद्योग में बिजली की खपत 16.92 फीसदी बढ़ी। आशीर्वाद स्कीम के लिए 65 करोड़ रुपए रखा गया। वर्ष 2020-21 में 800 से अधिक प्लेसमेंट कैंप लगाने और 1,50,000 युवाओं को रोजगार देने और 69,600 बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग में सहायता प्रदान की जाएगी। उद्योग के लिए सबसिडी वाली बिजली प्रदान करने के लिए 2,267 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 2 हजार 276 सड़कों की कनेक्टिविटी, पीने के पानी के लिए 229 करोड़। यह 11 करोड़ रुपए की लागत से होशियारपुर में एक सेना बल तैयारी संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव है।

नए मेडिकल कालेजों की घोषणा

स्वस्थ पंजाब स्वास्थ्य केंद्र का लक्ष्य 2022 तक सभी 2950 मेडिकल उपकेंद्रों को अपग्रेड करना है। इसी प्रकार, कपूरथला और होशियारपुर में नए मेडिकल कालेजों की स्थापना। पटियाला में जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन विश्वद्यालय और तरनतारन में श्री गुरु तेग बहादुर स्टेट ला विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसी तरह मोहाली में बन रहे मेडिकल कालेज के लिए 157 करोड़, होशियारपुर मेडिकल कालेज के लिए 10 करोड़ रखा गया। बिजली बोर्ड ने पिछले साल साल 80 करोड़ का मुनाफा कमाया। वित्त मंत्री ने दावा किया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पीएसपीसीएल पहली बार मुनाफे में आया है।

एयर क्वालिटी सुधारने को 810 करोड़

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 532 करोड़ का काम चल रहा है। इसाल 810 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। लुधियाना और अमृतसर में एयर क्वालटी को सुधारने के लिए 104 और 76 करोड़ रुपए रखे गए। बुड्ड नाला के ले लिए 650 करोड़ रुपए रखा गया।

किसानों पर सरकार मेहरबान

मंडी फीस चार से घटा कर एक फीसदी करने का प्रस्ताव। फूड खरीद से किसानों की आमदनी 44000 करोड़ रुपए बढ़ी। किसानों की आमदनी में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार किसानों को 8275 करोड़ की फ्री बिजली दी जाएगी। खेल के लिए 270 करोड़ रखे हैं। पंजाब का बजट 154805 के करोड़ रुपए का है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 132 करोड़ रखे गए हैं। होशियारपुर जेल में अस्पताल बनाए जाने को मंजूरी दी गई है। पांच जेलों में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App