225.35 करोड़ से स्मार्ट बनेगा शिमला

By: Feb 29th, 2020 12:23 am

नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने पेश किया अपने कार्यकाल का पहला बजट, भाजपा शासित निगम का तीसरा बजट

शिमला-नगर निगम शिमला ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 225.35 करोड का बजट शुक्रवार को पारित किया है।  महापौर सत्या ठाकुर कौंडल के कार्यकाल का यह पहला बजट था। भाजपा शासित और सातवीं निर्वाचित निगम का यह तीसरा बजट था। सातवीं निर्वाचित निगम ने वर्ष 2020 के लिए 225.35 करोड का बजट पेश किया है, जो सरप्लस है। निगम ने वर्ष 2019-20 के दौरान 297 करोड का बजट पेश किया था। बीते वर्ष भी निगम का बजट सरप्लस था। इस साल भी भाजपा शासित निगम ने शहर के लिए सरप्लस बजट पेश किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018-19 के लिए 355.51 करोड़ का बजट पेश किया गया था, यह बजट घाटे का था। इससे पहले छठी निर्वाचित निगम ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 401 करोड़ 67 लाख रुपए का बजट पेश किया था, जो सरप्लस था। शहर की जनता भाजपा शासित निगम से बजट में विकास की नई धाराओं सहित कई सुविधाएं मिलने की आस लगा रही थी, मगर बजट घाटे का पेश होने पर जनता के हाथ निराशा लगी है। वित्त वर्ष 2016.17 में निगम ने 215 करोड़ का बजट पेश किया था, जो घाटे का था। वित्त वर्ष 2015.16 का कुल बजट 16612.30 करोड़ का था, जो 4440.00 करोड़ घाटे का था। वित्त वर्ष 2014.15 का कुल बजट 15664.86 करोड़ का था, जो 3012.11 करोड़ घाटे का था, जबकि वित्त वर्ष 2013.14 का कुल बजट 21631.77 करोड़ का था, जिसमें भी 3154.19 करोड़ का घाटा था, मगर छठी निर्वाचित निगम ने अपना आखिरी बजट सरप्लस पेश किया था।

ब्राउन सूटकेस में लाए बजट

नगर निगम शिमला की महापौर व उपमहापौर ब्राउन रंग के सूट केस में बजट बुक लेकर सदन में पहुंचे। बजट का समय 2 बजे का निर्धारित था, मगर 2.15 मिनट पर महापौर व उपमहापौर बजट लेकर सदन में पहुंचे।

बजट के दिन भी देरी से पहुंचे पार्षद

बजट के दिन भी कुछ पार्षद देरी से सदन में पहुंचे। बजट का समय दो बजे का था, मगर कई पार्षद 2ः30 बजे के बाद ही सदन में पहुंचे। बजट के दौरान मनोनीत पार्षद भी उपस्थित रहे।

पांच मनोनीत पार्षदों ने ली गोपनीयता की शपथ

नगर निगम शिमला के पांच मनोनीत पार्षदों ने शपत ग्रहण की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज और महापौर सत्या कौंडल सहित डिप्टी मेयर शैलेन्द्र चौहान सहित कुछ एक पार्षद भी मौजूद थे। बता दे कि नगर निगम को ढाई साल बाद 5 मनोनीत पार्षद मिले हैं।इस शपथ समारोह के दौरान शहरी विकास निर्देशक  भी मौजूद रहे। जिन्होंने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। दीपक शर्मा, लेखराज कौंडल,राजेंद्र चौहान , जसविन्द्र चौहान, संजीव सूद इन पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर अपने अपने दायित्वों को निष्ठावान से निभाने का प्रण लिया।

बजट में ये हैं खास योजनाएं…

 वित्त वर्ष 2020-21 में स्मार्ट सिटी के मिशन के तहत महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग से 15-15 ई-टायलेट्स का निर्माण किया जाएगा  वित्त वर्ष 2020-21 में स्मार्ट सिटी के मिशन के तहत विकासनगर क्षेत्र में अनुमानित राशि 13.26 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट पार्किंग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है  वित्त वर्ष 2020-21 में स्मार्ट सिटी के मिशन के  तहत सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइट फिक्चर व 800 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए 2.60 करोड़ रुपए व्यय  किए जाएंग   वित्त वर्ष 2020-21 में अमु्रत मिशन के तहत संजौली में सेट जेवीयर स्कूल के नजदीक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 50 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी  वित्त वर्ष में 1.48 करोड़ रुपए की लागत से ढिगू धार फेज-2 में कार पार्किंग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 50 वाहनों को पार्क करने की क्षमता होगी  वित्त वर्ष 2020-21 में स्मार्ट सिटी के मिशन के तहत शिमला शहर में वेंडिंग जोन का निर्माण 10.00 करोड़ से किया जाएगा  सभी वार्डों की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App