संविधान के तीनों स्तंभों ने अपनी सीमाओं में रहते हुए देश को रास्ता दिखाया : मोदी

By: Feb 22nd, 2020 1:31 pm
 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच संविधान के तीनों स्तम्भों – न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका- ने संतुलन कायम रखते हुए देश को उचित रास्ता दिखाया है।श्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में कानून का शासन भारतीय लोकनीति का आधार स्तंभ है और तमाम चुनौतियों के बीच संविधान के तीनों स्तम्भों- न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका- ने अपनी-अपनी सीमाओं में रहते हुए संतुलन बरकरार रखा है और देश को उचित रास्ता दिखाया है।उन्होंने कहा, “तमाम चुनौतियों के बीच, कई बार देश के लिए संविधान के तीनों स्तम्भों ने उचित रास्ता ढूंढा है। हमें गर्व है कि भारत में इस तरह की एक समृद्ध परंपरा विकसित हुई है। बीते पाँच वर्षों में भारत की अलग-अलग संस्थाओं ने, इस परंपरा को और सशक्त किया है।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App