अब घर बैठे पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट

By: Mar 14th, 2020 12:03 am

पंचकूला – हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में हरियाणा पुलिस में कम्प्यूटरीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा के एडीजीपी प्रशासन एवं आईटी एएस चावला ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उप निरीक्षकों को जानकारी दी। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक आईजी योगिंद्र सिंह नेहरा ने अकादमी की ओर से एडीजीपी चावला का स्वागत किया। एडीजीपी चावला ने पुलिसिंग में कम्प्यूटरीकरण की दिशा में हरियाणा पुलिस की पहल और नागरिकों को ऑनलाइन दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के निवासियों को चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस की ओर से अनापत्ति प्राप्त और अपने किरायेदार के सत्यापन के बारे में ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर के साथ रिपोर्ट घर बैठे उपलब्ध कराने का कार्य पुलिस ने 12 फरवरी, 2020 से आरंभ कर दिया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा इसका शुभारंभ पुलिस मुख्यालय से किया गया। हरियाणा पहला राज्य है जहां पुलिस की ओर से दी जाने वाली इन तीन सेवाओं को डिजिटल हस्ताक्षर युक्त बनाया गया है।  उन्होंने कहा कि 33 प्रकार की सेवाओं के लिए नागरिक को पुलिस थाना या पुलिस कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। अब इनके लिए हरियाणा पुलिस के वेबपोर्टल हर समय या सरल केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दुर्गाशक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसे 12 जुलाई, 2018 को माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल द्वारा आरंभ किया गया। यह एप महिलाओं की सुरक्षा के दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इसे गुगल प्ले स्टोर से या हरियाणा पुलिस में दिए गए लिंक से निरूशुल्क डाऊनलोड किया जा सकता है। आईफोन और एंड्रायड दोनों तरह के प्लेटर्फाम पर यह कार्य करता है। विकट परिस्थिति में महिला इस एप के जरिए अपने मोबाईल से बटन दबाती ह,ै जिसकी सूचना उसके आवासीय महिला पुलिस थाने और साथ ही पुलिस मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष में पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से महिला को वापस कॉल की जाती है यदि महिला द्वारा किसी अवस्था में कॉल रिसीव नहीं की जाती तो पुलिस महिला की लोकेशन पर मदद के लिए पहुंचती है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 2 लाख यूजर इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप पर प्राप्त सूचना के आधार पर हजारों की संख्या में महिलाओं की सहायता की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस तेजी से कम्प्युटरीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। आने वाले कुछ महीनों में यह प्रयास है कि थाना एवं जिला स्तर से अपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग पूरी तरह से पेपर मुक्त हो और यह सभी सूचनाएं ऑनलाईन उपलब्ध हों।        


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App