इन चीजों से फैल सकता है बैक्‍टीरिया

By: Mar 21st, 2020 12:18 am

हर चीज में बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं, अब वह आपका फोन, बैग या यहां तक कि आपकी पेन ही क्यों न हो। जब तक ये चीजें किसी और के साथ शेयर नहीं की जाती हैं और साफ  होती रहती हैं, तो तब तक यह कीटाणुरहित हैं…

बैक्टीरिया हर जगह हैं, आपके लिए दिखाई देने वाली हर चीज में बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं, अब वह आपका फोन, बैग या यहां तक कि आपकी पेन ही क्यों न हो। जब तक ये चीजें किसी और के साथ शेयर नहीं की जाती हैं और साफ  होती रहती हैं, तो तब तक यह कीटाणुरहित हैं। लेकिन ऐसा करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसे समय में तो यह और भी खतरनाक है, जबकि घातक वायरस कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के लिए हमेशा सुरक्षित रहना और सभी आवश्यक उपाय करना अच्छा है।

फोन

फोन आपकी सबसे आम चीजों में से एक है, जो कि वायरस या फिर बैक्टीरिया को फैला सकता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आपका फोन आपके बाथरूम से गंदा होता है, जब तक कि आप उसे नियमित रूप से सेनेटाइज नहीं करते हैं। हम ज्यादातर समय अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं और ये चेहरे और मुंह के सीधे संपर्क में आता है, जो बैक्टीरिया को आपके शरीर में आने की आसानी से इजाजत देता है।  अपने फोन को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।

पेन

पेन जैसी छोटी चीज में भी बैक्टीरिया हो सकते हैं, पेन को आप सबसे ज्यादा शेयर करते हैं। जब आपको कोई पेन के लिए पूछता है, तो आप किसी को मना नहीं कर सकते। लेकिन इस ट्रेंड को बंद करना बेहतर है क्योंकि यह आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। इसके अलावा जब भी अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाएं, तो एक पेन अपने साथ रखें, क्योंकि वहां पेन की शेयरिंग आपको ज्यादा मुसीबत में डाल सकता है।

हेयर ब्रश

क्या आप किसी के साथ अपनी कंघी या हेयरब्रश शेयर करते हैं? यदि हां, तो अब आप नहीं बोलना सीखें। क्योंकि कंघी या हेयर ब्रश शेयर करना भी बैक्टीरिया को फैला सकता है। खोपड़ी और बालों में कीटाणु और बैक्टीरिया स्थानांतरित हो जाते हैं, जिससे आपके बालों को परेशानी हो सकती है। अपनी कंघी को नियमित रूप से साफ  किया करें।

डियोड्रेंट और एंटीपर्सपिरेंट

रोल ऑन डियोड्रेंट सबसे खराब होते हैं, क्योंकि इस पर बैक्टीरिया सतह से चिपक जाते हैं और एक से दूसरे में स्थानांतरित हो सकते हैं। इसलिए कभी भी डियोड्रेंट और एंटीपर्सपिरेंट को शेयर न करें।

तौलिए या रूमाल

आप हमेशा अपना एक अलग तौलिया रखें। तौलिए और रूमाल को शेयर करना आपके और दूसरे व्यक्ति के लिए हानिकारक है। हममें से बहुत से लोग अपनी चीजों को शेयर करने में कोई आपत्ति नहीं करते हैं, जैसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ तौलिए को शेयर करना। तौलिया, जब गीला होता है, तो इसमें सबसे अधिक बैक्टीरिया होते हैं, जो घंटों तक रहते हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App