कंधे पर टंकी उठा मोहल्ले को सेनेटाइज करने निकले विधायक।

By: Mar 26th, 2020 12:22 pm

कोरोना की रोकथाम के लिए देश और प्रदेश स्तर पर हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक भी घर और मोहल्ले को सेनेटाइज करने मे जुट जाएं, तो क्या कहने। ऐसी ही सुखद तस्वीरें पांवटा साहिब में सामने आईं, जब सुखराम चौधरी ने खुद ही सेनेटाइजर की टंकी को अपने कंधे पर टांग लिया, ताकि वे अपने घर के साथ-साथ आस पड़ोस को सेनेटाइज कर सकें। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक ने कहा कि पंचायतें अपने स्तर पर 14वें वित्तायोग की राशि से मास्क व सेनेटाइजर खरीद सकती हैं। उनका कहना है कि इसके अलावा भी बीमारी की रोकथाम के लिए राशि खर्च की जा सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App