डबल रेट

By: Mar 28th, 2020 12:22 am

ऊना – देश में कोरोना वायरस के चलते आई आपदा के बीच अब कुछ सब्जी के दुकानदारों ने लोगों की जेबों पर डाका डालना शुरू कर दिया है। सब्जी के कुछ दुकानदार व फेरी लगाकर सब्जियां बेचने वाले महंगे दामों पर सब्जियां बेचकर कर्फ्यू का खूब फायदा उठा रहे है। इस आपदा के समय जहां देश के हर नागरिक को एक-दूसरे की सहायता की आवश्यक्ता है, ऐसे में कुछ मुनाफाखोर लोग लोगों की जेबे डीली करने पर उतारु हो गए है। कर्फ्यू के बीच जहां प्रशासन द्वारा ढील दी गई है, उसमें कुछ दुकानदार महंगे दामों पर सामान बेच रहे है। स्थानीय लोगों कमल किशोर, रामप्यारी, पूजा, बिहारी, मदन लाल, नीलम आदि का कहना है कि जहां सरकार आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए हर उचित कदम उठा रही है। वहीं कुछ मौका परस्त लोग इसका गलत फायदा उठा रहे है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के रेट मंडी में कम है, लेकिन सब्जी के दुकानदार व फेरी वाले दोगुने दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस और उचित कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में डीएफसी विजय हमलाल ने कहा कि उनकी टीमें जगह-जगह निरीक्षण कर रही है।

सब्जियों के नाम                 मंडी के थोक भाव                      बाजार में दाम

 प्याज                           30 से 35 रुपए केजी                 50 रुपए केजी

 घीया                          30 से 33 रुपए केजी                 50 रुपए केजी

 आलू                     15 से 22 रुपए केजी                      35 रुपए केजी

 अदरक                   80 से 100 रुपए केजी                    180 रुपए केजी

 फुल गोभी            8 से 20 रुपए केजी           20 रुपए केजी

 मूली                          7 से 10 रुपए केजी                   20 रुपए केजी

 हरा मटर                     30 से 50 रुपए केजी                120 रुपए केजी

 लहसुन                       100 रुपए केजी                      160 रुपए केजी।

कर्फ्यू… एक ऑटोरिक्शा, नौ बाइक जब्त

दौलतपुर चौक। स्थानीय पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने के चलते शुक्रवार को एक ऑटोरिक्शा जब्त किया। इससे पहले पुलिस ने नौ बाइक भी जब्त कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस चौकी दौलतपुर चौक के अंतर्गत कर्फ्यू की सख्त अनुपालना करवाने हेतु आधा दर्जन रिजर्व बटालियन जवानों सहित 25 पुलिस जवान कानून व्यवस्था संभालेंगे, ताकि लोग कर्फ्यू का उल्लंघन न कर पाए। अब पुलिस के पास संख्या बल पर्याप्त होने से ऐसे घटनाओं पर आसानी से रोक लग सकेगी। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को एक ऑटोरिक्शा जब्त किया। जबकि बेहतर कानून व्यवस्था हेतु छह रिजर्व बटालियन के जवानों सहित कुल 25 पुलिस जवान मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App