बंगाल के भगोड़े गोरखा नेताओं का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ फोटो दिखने से पैदा हुआ विवाद

By: Mar 9th, 2020 12:02 am

कोलकाता। सोशल मीडिया पर दार्जिलिंग के गोरखा नेता बिमल गुरुंग और रोशन गिरि का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी समारोह में उनके साथ खड़े दिख रहे हैं। बिमल गुरुंग और रोशन गिरि पर 140 के केस दर्ज हैं और वे करीब दो साल से भी ज्यादा वक्त से फरार चल रहे हैं। फोटो में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के टॉप लीडर्स गुरुंग और गिरि दोनों नड्डा और उनके बेटे-बहू के साथ खड़े दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थन से दार्जिंलिंग सीट जीती है। हालांकि, जीजेएम का एक धड़ा राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था। इस फोटो के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में भारी विवाद पैदा हो गया है। तृणमू कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि जो लोग राज्य को तोड़कर अलग गोरखा लैंड बनाने की की मांग कर रहे थे और पुलिस की उनकी तलाश थी, उन्हें भारतीय जनता पार्टी शरण दे रही थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App