मनाली में अटके पर्यटक

By: Mar 28th, 2020 12:22 am

मुश्किल घड़ी में सरकार ने मदद को बढ़ाए हाथ

कुल्लू-लॉकडाउन के बीच पर्यटन नगरी मनाली में कई पर्यटक फंसे हुए हैं। अब तक मात्र 25 का पर्यटकों के फंस होने का आंकड़ा ही सामने आया है, लेकिन जिला के अन्य पर्यटन स्थलों में और सैलानियों के भी फंसे होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक मणिकर्ण के तोष की तरफ भी पर्यटक फंसे होने की जानकारी है। यह लोग अब परेशान हो गए हैं, वहीं अब सरकार ने मनाली में फंसे पर्यटकों की सुविधा के लिए हाथ बढ़ाए हैं, जिनके रहने की व्यवस्था कर दी गई है। वन मंत्री के सामने पर्यटक फंसे होने का आंकड़ा सामने आए, तो उन्हें ठाकुर कुंज लाल दामोदरी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से खाद्य सामग्री प्रदान की गई है। यही नहीं अब तक 400 के करीब मजदूरों को राशन का मिला है। शुक्रवार को वन मंत्री गोविंद ठाकुर मनाली के होटलों में रुके सैलानियों से मिले। इस दौरान यह आंकड़ा सामने आया कि यहां पर 25 सैलानी फंसे हुए हैं। पश्चिमी बंगाल और पंजाब के पर्यटक यहां पर फंसे हुए हैं। इनमें पश्चिमी बंगाल के 21 सैलानियों का ग्रुप शामिल है। मंत्री ने पश्चिमी बंगाल के गु्रप सहित अन्य सैलानियों को एक माह का राशन वितरित किया। इस दौरान मंत्री ने सैलानियों को आश्वासन दिया कि उनकी सेवा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App