लॉज हरगिज बंद न करे प्रदेश सरकार

By: Mar 18th, 2020 12:01 am

कांगड़ा – आयुर्वेद निदेशालय शिमला में कर्मचारियों के ठहरने के लिए बनाए गए लॉज को बंद करने की सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट मित्रमंडल महासंघ ने कड़ी निंदा की है। मित्रमंडल के प्रदेशाध्यक्ष बालक राम शर्मा, महासचिव जीवन कौंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह मंदोतरा, वित्त सचिव जय चंद, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण धीमान, जगदीश अत्री व हंस राज ठाकुर आदि ने कहा कि प्रदेश भर से आने वाले वर्तमान व पूर्व कर्मचारी यहां ठहरते हैं। मित्र मंडल ने आयुर्वेद विकित्सा अधिकारी परिषद, फार्मासिस्ट महासंघ व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से भी आग्रह किया है कि वे भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री व निदेशक आयुर्वेद से बात करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App