वालागांव कुंगड़ के मटरू ने पांच लाख में बेची भैंस

By: Mar 16th, 2020 12:01 am

पंचकूला-हरियाणा में चल रहे पशुधन मेले में मुर्रा नस्ल पालन में अलग पहचान रखने वालागांव कुंगड़ के पशुपालक मटरू की खुराकी मुर्रा झोटी कार से भी महंगी बिकी है। जी हां, कुंगड़ के मटरू की मुर्रा झोटी पांच लाख पांच हजार में बिकी है, जिसे रोहतक जिले के मदीना गांव के पशुपालक धर्मवीर दांगी ने खरीदा है। कुछ दिन पहले एक पशु प्रदर्शनी में धर्मवीर ने मटरू की इस भैंस को देखा था। इसके बाद से ही धर्मवीर इस भैंस को खरीदने की चाह में गांव कुंगड़ आ पहुंचे और मटरू की मुर्रा झोटी को 5.05 लाख में खरीद लिया। पशुपालक मटरू ने बताया कि जिस झोटी को उन्होंने पांच लाख से भी ज्यादा कीमत में बेचा है, उसका ये पहला ही ब्यात है। पहले ही ब्यात में इस बैंस ने दुग्ध प्रतियोगिता में प्रतिदिन का 19 लीटर दुध देकर एक रिकार्ड भी बनाया है। इसके अलावा इस भैंस ने कई प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार व नकद इनाम जीते हैं। वहीं उसने बताया कि वह इस नस्ल की भैंस और भी तैयार कर रहा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App