कांगड़ा के पूर्व संसदीय सचिव पर बैजनाथ में केस

By: Apr 6th, 2020 12:02 am

बैजनाथ। बैजनाथ पुलिस थाने में कांगड़ा के पूर्व संसदीय सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूर्व संसदीय सचिव पर यह एफआईआर सोशल मीडिया पर हिंदुओं और मुसलमानों पर एक टिप्पणी पर की गई है। भाजयुमो के उपाध्यक्ष चमन कपूर की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। इसमें उन्होंने पूर्व ससंदीय सचिव पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। एसएचओ चिंत राम ने खबर की पुष्टि की है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App