पंजाब में आज से खुलेंगे कई उद्योग

By: Apr 20th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू से एक महीने से बंद पड़ी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए पंजाब सरकार ने सोमवार से कुछ रियायत दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों से अंतर्गत पंजाब सरकार ने 20 अप्रैल से सभी तरह के उद्योगों व निर्माण गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दे दी है। उद्योगों व निर्माण गतिविधियों के आलावा हाई-वे किनारे स्थित ढाबों, एयर कंडीशनर, कूलर व पंखे और इनको रिपेयर करने वाली दुकानों को खोलने की भी मंजूरी दी है। स्टोन क्रशर, रेत, सीमेंट और स्टील की बिक्री की भी इजाजत दी गई है। निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्ट को भी छूट दी गई है। इसी के साथ नए अकादमिक सेशन को देखते हुए स्टेशनरी की दुकाने भी खोलने का फैसला किया है। हालांकि हॉटस्पॉट शहरों को इनमें शामिल नहीं किया गया है।

इन नियमों के  ंतर्गत होगा काम

  1. किसी भी इलाके में दो या इससे अधिक पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर उसे नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
  2. पहले से निर्धारित भौगोलिक सीमा वाले क्षेत्रों को ही नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया जाएगा। जैसे गांव, सेक्टर, वार्ड आदि।
  3. जिला मजिस्ट्रेट विभिन्न दुकानों, उद्योगों आदि के खुलने के समय की अनुमति स्थानीय जरूरतों व शारीरिक दूरी के नियमों के आधार पर देंगे।
  4. ढाबों पर बैठ कर नहीं

खा पाएंगे, पैक करा कर ले जा सकेंगे

  1. नए अकादमिक सेशन को देखते स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की किताबों व स्टेशनरी की दुकानों को भी खोलने की इजाजत दे दी है।
  2. पांच से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे जमा।

उद्योगों को फिर से पटरी पर लाने की तैयारी में सरकार

पंजाब में लॉकडाउन की शर्तों में 20 अप्रैल से कुछ रियायतें मिलेंगी। ऐसे में राज्य सरकार उद्योगों को फिर से पटरी पर लाने की तैयारी में जुट गई है। पंजाब में श्रमिकों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार उद्योगों को मजदूरों से आठ की बजाय 12 घंटे काम लेने की छूट देने की तैयारी कर रही है। लॉकडाउन की शर्तों में कुछ रियायतें मिलने पर उद्योग शुरू होंगे। इनमें मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार उद्योगों को मजदूरों से आठ की बजाय 12 घंटे काम लेने की छूट देने की तैयारी कर रही है। यह मांग पंजाब के उद्योगपतियों ने श्रम विभाग के प्रधान सचिव वीके जंजुआ के साथ उठाई थी। श्रमिकों के घर लौटने और कोरोना वायरस के भय से उद्यमियों को श्रमिकों की कमी होने का डर सता रहा है। पीएचडी चैंबर की पंजाब इकाई के चेयरमैन करण गिल्होत्रा ने कहा कि राज्य में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की आवश्यकता बढ़ने के कारण भी उद्योगों में कुछ हफ्ते के लिए श्रमिकों की कमी होने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App