प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

By: Apr 30th, 2020 10:39 am

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को यहां निधन हो गया।वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं।अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कल यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।गौरतलब है कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक वर्ष तक अमेरिका के न्यूयाॅर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले वर्ष ही स्वदेश लौटे थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App