सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव ने किया शेल्टर होम का दौरा

By: Apr 4th, 2020 12:02 am

पंचकूला – कोविड-19 के दौरान पंचकूला के प्लानिंग, कोर्डिनेशन, मॉनिटरिंग क्रियान्यवन हेतु नियुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय मौली व कालका में बनाए गए अस्थायी शेल्टर होम का दौरा कर आवश्यक सुविधाओं बारे जानकारी ली। प्रधान सचिव ने कोरोना के मद््देनजर तबलीगी जमात में शामिल हुए 47 व्यक्तियों से विस्तार से बातचीत की और उन्हें दी जा रही आवश्यक सुविधाओं बारे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए मोबाइल चार्जर भी लगा दिए गए है। इसके अलावा विद्यालय को सेनेटाइज किया गया है तथा लोगों को रखने के लिए सोशल डिस्टेंस का उचित पैमाना अपनाया गया है। शरण ने बताया कि लोगों को जागरूक एवं मानसिक रूप से तैयार रखने के लिए सलाहाकार नियुक्त किए गए है। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्थाई होम शैल्टरों  में लोगों की निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवए सिविल आफिसर भी नियुक्त किए गए है। वे नियमित रूप से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी लेते रहते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App