11 हजार राशन किट्स बांटी

By: Apr 1st, 2020 12:04 am

वीडियो कान्फ्रेंस से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सीएम से संवाद

शिमला-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को भी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा पदाधिकारियों एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारियों के साथ कर्फ्यू और लॉकडाउन पर चर्चा की। इस दौरान सीएम ने कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्तर पर किए जा पर कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने संगठन स्तर पर आमजन के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत करवाया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 7793 बूथों में चिन्हित अभावग्रस्त लोगों को निःशुल्क राशन आबंटित करने का कार्य किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक संगठन द्वारा 11 हजार राशन किट अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों को बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने राज्य सीमाओं में बाहर से प्रवेश करने वाले लोगों के लिए सुरक्षित आवास दिलवाने के लिए क्वारंटाइन केंद्र बनाए हैं, जो कि सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा बाहर से आने वाले लोग किसी भी रोग से ग्रस्त हो सकते हैं, इन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होना चाहिए, यह कठिन जरूर है पर इससे समाज की सुरक्षा बढ़ती है। डा. बिंदल ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आहवान पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में दान करने के साथ ही, आमजन को भी इस निधि में सहयोग करने के लिए प्रेरित करने का कार्य आरंभ किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App