पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लघंन
एक तरफ जहां पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का सामना कर रहा हैं वही दूसरी ओर पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लघंन करते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलीबारी की। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान सेना ने आज पूर्वाह्न 11 बजे नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दाग कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।”पाकिस्तान ने इससे पहले सोमवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप पड़ने वालों में गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी और 24 अप्रैल को राजौरी जिले के रिहायशी इलाकों में गोलीबारी कर घरों को नुकसान पहुंचाया था।पाकिस्तान ने 21 अप्रैल को पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में, 17 अप्रैल को किरनी और कस्बा सेक्टर के रिहायशी इलाकों में लोगों को निशाना बना कर गोलीबारी की थी और 12 अप्रैल को पाक सेना और उनके रेंजर्स ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास तीन बार और कठुआ में अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

