डिजिटल आई सिंड्रोम

By: May 16th, 2020 12:18 am

लॉकडाउन की वजह से आजकल कई लोग वर्क फ्राम होम कर रहे हैं। इस तरह घरों से काम करने की वजह से लोग तनाव में आ रहे हैं। कम्प्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से आंखें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कम्प्यूटर और मोबाइल फोन स्क्रीन से अल्ट्रा वायलेट किरणें निकलती हैं, जिससे आंखों में सूखापन और जलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।  इसे डिजिटल आई सिंड्रोम कहा जाता है। इसके अलावा बिना काम के भी घर पर लोग मोबाइल पर लगे रहते हैं। इसकी वजह से आंखों को आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में आंखों में खुजली और एलर्जी हो सकती है। आंखों का पानी सूखने की वजह से देखने में भी परेशानी हो सकती है। हम लोगों को ऐसे में यह समझने की आवश्यकता है कि कम्प्यूटर और मोबाइल फोन स्क्रीन आंखों के लिए कैसे खतरनाक हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।  यदि आप कम्प्यूटर पर काम करते हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए। इससे आंखों पर असर कम पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए नियमित अंतराल पर कुछ व्यायाम करना चाहिए। लगभग 10 फीट दूर रखी किसी वस्तु को कुछ सेकंड के लिए अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे स्क्रीन से संबंधित आंखों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

पलकें झपकाते रहना चाहिए

काम करते वक्त बीच-बीच में अपनी पलकें झपकाते रहना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो सूखी आंखें, धुंधली दृष्टि और आपकी आंखों को थकान जैसी समस्याएं होनी लगती है। पलकें झपकाने से आंख की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

इसके अलावा ऐसा करने से यह आंखों के चारों ओर नमी देता है, जिससे आंखों को सुकून मिलता है।

आंखों को घुमाएं

ऐसा करने से मांसपेशियां में टोन होता है और आंखों के चारों ओर परिसंचरण को उत्तेजित करता है। अपनी आंखों को लगभग 20 बार दोनों दिशाओं में घुमाते हुए देखें और इससे जो फर्क नजर आता है उसे देखें। इस तरह करने से डिजिटल आई सिंड्रोम के लक्षण जल्दी ही खत्म हो जाएंगे।

आंखों को मालिश करें

आंखों को मालिश करने के लिए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। फिर अपनी दोनों हथेलियों को अपनी आंखों के ऊपर लगभग दस मिनट तक रखें। यदि आप ऐसा कर रहें हैं, तो उस समय आपको अपनी आंखें बंद रखनी चाहिए। ये आपकी आंखों को आराम देगा।

काम करने की जगह पर हो अच्छी लाइटिंग

काम करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप जहां काम कर रहें है, वहां लाइटिंग अच्छी हो। कम या फ्लोरोसेंट रोशनी आंखों पर अधिक असर करती है। इसके साथ ही अंधेरे में काम करने से भी आपको बचना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App