लॉकडाउन में हैरी पॉटर पढ़ रही है आलिया

By: May 30th, 2020 12:07 am

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लॉकडाउन में मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर पढ़ रही है।आलिया भट्ट लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।कुछ समय पहले उन्होंने अपनी फिटनेस और हेयरकट को लेकर एक पोस्ट लिखी थी और अब आलिया जे. के रॉलिंग के मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर को पढ़ती हुईं नजर आ रही हैंआलिया ने किताब के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मैजिक हमारे आस-पास ही है। हमें उसे बस महसूस करना है। या पढ़ना है।
आलिया ने इसके अलावा एक और पोस्ट में बताया कि उन्हें कभी बचपन में हैरी पॉटर को पढ़ने का मौका नहीं मिल पाया लेकिन पिछले दो महीनों में उन्होंने इस उपन्यास को पढ़ा है और उन्हें ये काफी पसंद आया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी रिएक्ट कर उन्हें बधाई दी है।आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App