ऊना…38 रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी

By: Jun 2nd, 2020 12:15 am

ऊना –कोरोना वायरस के दहशत के बीच प्रदेश सरकार ने बसें चलाने का निर्णय तो ले लिया है, लेकिन बसों में सफर करने के लिए अभी लोग तैयार नहीं है। लोग कोरोना के भय के चलते बसों में सफर करने से अभी भी डर रहे है। सोमवार को 71 दिन के अंतराल के बाद ऊना से हमीरपुर के लिए पहली बस चली, लेकिन बस में एक भी सवारी नहीं थी। बस चलने का समय सात बजकर 10 मिनट था, लेकिन तय समय तक कोई भी सवारी नहीं आई। हालांकि  इसके बाद तक भी सवारियों का इंतजार किया गया। सवारी न आने की सूरत में बस को खाली ही हमीरपुर के लिए रवाना कर दिया गया। बस बंगाणा, बड़सर, भोटा होते हुए हमीरपुर पहंुचेगी। बस स्टैंड पर बस को पूरी तरह से सेनेटाइज कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद 8ः10 बजे कांगड़ा के लिए बस चली, जिसमें भी इक्का-दुक्का सवारयां भी गई। इसके अलावा आज ऊना डिपों की 38 रूटों पर बस सेवा चली। इसमें हमीरपुर के लिए दो व कांगड़ा के लिए एक बस चली। इसके अलावा अन्य बसें जिला ऊना के विभिन्न रूटों पर चली। निजी बस आपरेटरों ने माहौल को देखते हुए अभी बसें न चलाने का ही निर्णय लिया है। बस स्टैंड पर पुलिस दलबल सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए जुटा रहा। एसपी ऊना कार्तिकेयन गौकुलचंद्रन स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहंुचे और पुलिस कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देने में जुटे रहे। वहीं, बस 38 रूट्स पर चलनी थी, लेकिन सवारियां न होने के चलते केवल 20 रूट्स पर ही बसें चल सकी। वहीं, आरएम ऊना  जगरनाथ ने कहा कि सोमवार को 38 रूटों पर ऊना डिपों की बसें चली है। इनमें हमीरपुर के लिए दो व कांगड़ा के लिए एक बस को रवाना किया गया। बस स्टैंड पर यात्रियांे की सुरक्षा के लिए पूरे प्रबंध किए गए है। बसों को सेनेटाइज कर ही रवाना किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App