कोरोना का प्रभाव

By: Jun 27th, 2020 12:05 am

-नरेंद्र कुमार, भुजड़ू, मंडी

वायरस कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। हम कह सकते हैं कि करुणा को एक मौका दिया जा सकता है, क्योंकि दुनिया की परिस्थितियां सबसे खराब हैं। अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लोगो ने अपने बीच में दूरियां बना ली हैं। शायद ऐसी कभी कोई घटना घटी हो। किसी भी देश ने ऐसा नहीं सोचा था। इस हालत में सभी असहाय हैं। हर देश अपनी पूरी कोशिश कर रहा है, पर सफलता बहुत दूर है। केवल भगवान से उम्मीद की एक किरण है। कोरोना के मामले करोड़ों को छू रहे हैं। लाखों लोगों की मृत्यु हो गई है। अमरीका में एक लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। लेकिन महाशक्ति असहाय हो गई है और करुणा की आवश्यकता है। केवल सर्वशक्तिमान करुणा को एक मौका दे सकते हैं। इस समय भौतिकवादी जीवन  बेकार है। यदि कोई बचा सकता है तो वह ईश्वर है। ध्यान, योग, व्यायाम करें और स्वस्थ खाद्य पदार्थों का उपयोग करें। सकारात्मक बनें और अच्छे समय के लिए आशा रखें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App