कानून मंत्री रविशंकर आइसोलेशन में; गृहमंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात

By: Aug 3rd, 2020 5:28 pm

नई दिल्ली — देश में नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। इस बीच, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की बेटी और छह स्टाफ मेंबर्स भी संक्रमित हो गए। येदियुरप्पा ने रविवार को ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर होम क्वारंटाइन होने की जानकारी दी। देश में अब तक 18 लाख 08 हजार 322 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App