मंडी में आठ कोरोना पॉजिटिव

By: Aug 1st, 2020 12:23 am

सात होम क्वारंटाइन, करसोग में सामने आया रैंडम सैंपलिंग के दौरान एक  मामला

मंडी-मंडी जिला में कोरोना पॉजिटिव के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी जिला के अलग-अलग क्षेत्रों से कोरोना के आठ नए मामले पॉजिटिव निकले हैं। उक्त सभी मामले गुरुवार को पैंडिंग रहे 35 सैंपलों में से आए हैं। नए पॉजिटिव आए आठ मामलों में कर्नाटका से लौटा धार का 27 वर्षीय व्यक्ति, सुंदरनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेव की 52 दिन बाद एक दंपति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके बच्चे भी पॉजिटिव निकले हैं। इसमें दंपति के पांच वर्षीय बच्चा और 13 वर्षीय बेटी पॉजिटिव निकली है। बच्चों का सैंपल दंपति के पॉजिटिव आने के उपरांत लिए गए थे। इसके अलावा वेस्ट बंगाल से लौटा धर्मपुर टिहरा तहसील के तहत पड़ने वाले धार गांव का 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है, जबकि लेह से लौटा बल्ह तहसील के दसेहड़ा क्षेत्र का 36 वर्षीय व्यक्ति, रैंडम सैपलिंग में करसोग क्षेत्र का 64 वर्षीय व्यक्ति के अलावा मंडी शहर के पैलेस कालोनी से 39 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, लेह से लौटा करसोग क्षेत्र के पांगणा के तहत पड़ने वाले गांव कटयाना का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

नए मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि अब जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपने घर में ही होम क्वाटाइन किया जाएगा, लेकिन इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग मामले में पीडि़त पाए जाने वाले के घर की जांच करेगा। उसके उपरांत ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि मंडी जिला में गुरुवार को एक साथ 24 मामले पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया था। इसमें मंडी शहर के 16 केस हैं, जबकि अन्य दूसरे क्षेत्र से है। सभी कोरोना पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है।  इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को भी सैंपिंग का दौर जारी रखा है। शनिवार को मंडी शहर के अलावा गोहर, थुनाग, पधर सहित अन्य  क्षेत्रों की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इस बारे में सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के आठ नए मामले सामने आए हैं। उक्त मामलों की कुछ दिन पहले सैंपलिंग की गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App