राम मंदिर…तेलका में कन्यापूजन

By: Aug 6th, 2020 12:20 am

तेलका-अखिल भारतीय विघार्थी परिषद की तेलका इकाई ने श्री राम जन्म मंदिर भूमि पूजन के मौके पर तेलका में हवन व पूजा पाठ के अलावा कन्या पूजन किया। हवन के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने तेलका बाजार में मिठाई भी बांटी। इस मौके पर अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिलाष शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोडों हिंदुओं की आस्था से जुडा मामला था। भगवान राम कल्पना नहीं बल्कि वास्तविकता है। कार्यक्त्रम में कोषाध्यक्ष मनोज कपरू, अनिकेत शर्मा, रिदम ठाकुर, विकास शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान देसराज बंसत, कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार, सन्नी, दिनेश कुमार व पं महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App