स्मार्ट सिटी धर्मशाला से सटे गांव पंजलेहड़ में दिखा अनूठा नजारा, नौजवानों किया कुछ ऐसा खास

By: Aug 5th, 2020 10:05 pm

धर्मशाला। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन हुआ। इसी के चलते देश भर में लोगों ने जश्न मनाया। लोगों ने घरों से लेकर मंदिरों तक घी के दीये जलाए। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला से सटे गांव पंजलेहड़ में भी ग्रामीणों ने खूब जश्न मनाया। यहां घरों से लेकर स्थानीय मंदिर तक नौजवानों ने ऐसे दीये जलाए कि हर कोई वाह, वाह कर उठा। स्थानीय हनुमान मंदिर में 501 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर समाजसवी राकेश चौधरी भी खासतौर पर पहुंचे। राकेश चौधरी ने राम मंदिर के भूमि पूजन को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने से ही देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं व समस्त क्षेत्रवासियों को  ऐसे आयोजन की बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App