अजनबी के लिए रोमांचित है गुंजन पंत

By: Jan 29th, 2021 12:05 am

मुंबई — भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत अपनी आने वाली फिल्म अजनबी के लिए रोमांचित है। गुंजन पंत की आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘अजनबी’ की डबिंग कंप्लीट हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होगा। इस बात की जानकारी गंजन पंत ने दी है और साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता अरुण दुबे और मनीषा सिंह का आभार भी व्यक्त किया। गुंजन पंत ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म में मौका देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाई है। पहली बार मैं एक ऐसा किरदार कर रही हूं, जिसमें मेरे माता-पिता अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। फिल्म में मेरे अपोजिट प्रेम सिंह हैं। गौरतलब है कि श्री सदगुरु इंटरटेंमेंट हाउस और अथर्वादित्य फिल्म के बैनर से बन रही ओम सिने वीजन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘अजनबी’ का फस्र्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है। फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सावन कुमार हैं। लिरिक्स राजेश मिश्रा, विनय निर्मल एवं पिंटू गिरी का है, जबकि लेखक शमशेर सेन हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App