एचआरटीसी में 44 कंडक्टर बने सब इस्पेक्टर, दो साल का रहेगा प्रोबेशनल पीरियड

By: Feb 27th, 2021 5:34 pm

दो साल के बाद मिलेगी स्थाई नियुक्ति स्थान

कार्यालय संवाददाता, शिमला
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर 44 कंडक्टरों को सब इस्पेक्टर पद पर प्रमोट कर दिया है। निगम प्रबधन द्वारा इनके पदोन्नति के आर्डर जारी कर दिए है। इन्हें अब 10300-34800+3600 ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा। इस पदोन्नति के बाद उक्त सब इस्पेक्टर दो साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। दो साल के बाद इन सब इस्पेक्टरों को स्थाई नियुक्ति स्थान मिलेगा।

कंडक्टर से पदोन्नत हुए परिचालकों में सतपाल सिंह जो मौजूदा समय में पठानकोट में पोस्टिड है। इसके अलावा खेम राज मंडी, युवराज सुंदरनगर, कृष्णनकांत देहरा, राजकुमार देहरा, सुरेंद्र कुमार परमाणु, बलवीर सिंह नालागढ़, यशपाल धर्मशाला, कप्तान चंद परमाणु, ज्ञान चंद बिलासपुर, सौरवजीत सिंह लोकल यूनिट, अविनाश कुमार ऊना, चुरू सिंह लोकल यूनिट, दिनानाथ लोकल यूनिट, ललित कुमार पठानकोट, राकेश कुमार नाहन, प्रकाश चंद मंडी, राम चंद धर्मशाला, सुरेंद्र सिंह रामपुर, प्रताप चंद सरकाघाट, गोपाल चंद को लोकल यूनिट, किशोर चंद पठानकोट, मदन लाल रामपुर, गुरु चंद नाहन, महेंद्र सिंह परमाणु, अशोक कुमार कुल्लू, उपेंद्र सिंह पठानकोट, नरायण सिंह बैजनाथ, संजीव कुमार धर्मशाला, रनवीर सिंह रिकांगपिओ, देवी नंद ऊना, पूर्ण चंद रोहडू, दयाल सिंह सुंदरनगर, रूपलाल सुंदरनगर, बनारसी दास सुंदरनगर, रूपलाल मंडी, रमेश कुमार मंडी, रमेश चंद्र बैजनाथ, तेज राम परमाणु, किशोर चंद नाहन, अशोक कुमार नाहन, सेवक राम लोकल यूनिट, रत्तन लाल कुल्लू और प्रकाश चंद मंडी को पदोन्नति प्रदान की गई है।

एचआरटीसी में पदोन्नति के बाद नए सब इस्पेक्टर मिले है। सूत्रों की माने तो एचआरटीसी में इस्पेक्टरों के अधिकतर पद भर गए है। मगर निगम में चालकों के पद काफी संख्या में खाली चल रहे है। निगम प्रबधन द्वारा जिन कंडक्टरों को सब इंस्पेक्टर पर पदोन्नति प्रदान की गई है। वह दो साल तक प्रोवेशन पीरियड पर रहेंगे। दो साल का प्रोवेशन पीरियड पूरा होने के बाद उक्त सब इंस्पेक्टरों को स्थाई नियुक्ति स्थान दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App