पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दावा

By: Feb 11th, 2021 4:13 pm

कूच बिहार — केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी। श्री शाह ने आज यहां एक रैली को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक पर निशाना साधते हुये कहा कि ‘परिवर्तन यात्रा’ बुआ-भतीजा के प्रसारित भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘परिवर्तन यात्रा’ बंगाल की स्थिति बदलने और सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए है। हम एक ऐसा राज्य बनाएंगे जहां एक चिडिय़ा भी सीमा पार कर नहीं आ पाएगी। श्री शाह ने कहा कि जब चुनाव समाप्त होगा तब सुश्री बनर्जी भी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाएंगी। उन्होंने कहा कि ‘जय श्री राम’ का नारा सुश्री बनर्जी को अपमान लगता है। क्यों? इतने सारे लोग गर्व से यह नारा लगाते हें। आप इस नारे से क्यों अपमानित होते हैं? इसलिए कि आपको वोट के लिए एक वर्ग से अपील करनी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App