पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर को दिल्ली कोर्ट से झटका, मानहानि मामले में प्रिया बरी

By: Feb 17th, 2021 4:19 pm

नई दिल्ली — दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार एम जे अकबर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को बुधवार को बरी कर दिया। रमानी ने वर्ष 2018 में ‘मी टू’ अभियान के दौरान अकबर पर उनका यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया था।

अदालत की ओर से करीब दो बजे आदेश सुनाने की उम्मीद थी लेकिन इसमें विलंब हुआ क्योंकि न्यायाधीश ने कहा कि फैसले में सुधार की आवश्यकता थी। अदालत ने कहा कि यौन शोषण के मामलों को उठाने वाली महिलाओं को मानहानि का दावा करने वाली शिकायतों के आधार पर दंडित नहीं किया जा सकता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App