चंबा में बड़ा हादसा, मकान की आग में जिंदा जला युवक, पति-पत्नी ने भाग कर बचाई जान

By: Feb 9th, 2021 2:29 pm

चंबा — चंबा के सरोटी गांव में मकान में आग लगने से कमरे में व्यक्ति जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार देर रात बुधिया राम पुत्र बेहमी राम गांव सरोटी के मकान में अचानक आग की लपटें उठने शुरू हो गईं। लकड़ी से बने मकान के दो कमरे व एक बड़ा कमरा आग से पूरी तरह जल गए। इस आग में एक पड़ोसी मस्त राम (35) पुत्र विन्द्रों राम गांव सरोटी साल के जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए।

हादसे के समय मकान का मालिक बुधिया व इसकी पत्नी कमलों भी कमरे में थे। हालांकि दोनों बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन पड़ोसी जिंदा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत भजोतरा के उपप्रधान कमलेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। एसपी चंबा आरूल कुमार ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App