सलूणी के बगड़ा में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By: Apr 4th, 2021 1:15 pm

सलूणी से सुरेश ठाकुर 

जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत ब्याना के बगड़ा स्थान पर एक तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की मनीषा कुमारी ने सबसे पहले तेंदुए का शव देखा, जिसकी सूचना उसने उपप्रधान अजय कुमार को दी। जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला है, उससे कुछ दूरी पर मृत कुत्ते का शरीर भी मिला है। वह परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत दम घुटने के कारण हुई मानी जा रही है। क्योंकि तेंदुए के गले में किसी जानवर के काटने के निशान हैं। उन्होंने कहा कि पहली सूचना देने वाली साहसी लड़की को वन विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App