लेफ्टिनेंट राहुल ठाकुर की रिसर्च डीआरडीओ की मैगजीन में

By: Apr 19th, 2021 12:06 am

नगर संवाददाता — राजगढ़

राजगढ़ के पझौता क्षेत्र के ग्राम जदोल टापरोली के राहुल ठाकुर की रिसर्च को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की मैग्जीन में स्थान मिला है, जा कि राजगढ़ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिला सिरमौर व पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह संस्था भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक एजेंसी है, जो कि भारत की सुरक्षा से जुड़े रिसर्च के कार्य करती है। राहुल ठाकुर भारतीय नौ सेना में लेफ्टनेंट हैं और आजकल अंडमान निकोबार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने 2019 में आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की थी और इसी दौरान उन्होंने एयर क्राफ्ट कैरियर शिप के बारे में एक रिसर्च की और रिसर्च पूरी होने के बाद उन्हों उसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को भेजा था। यह रिसर्च भारतीय नौ सेना के समुद्री जहाज पर उतरने वाले लड़ाकू विमान जैसे कि मिग-29 की दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की गई है। इस रिसर्च से पायलट की जान के साथ-साथ लड़ाकू विमान और समुद्री जहाज को भी डूबने से बचाया जा सकेगा।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने न केवल उनकी रिसर्च को स्वीकार किया, बल्कि अपनी प्रतिष्ठित मैग्जीन में भी स्थान दिया है। गौर हो कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की मैग्जीन में गिने-चुने लोगों की रिसर्च को ही स्थान मिलता है और हिमाचल प्रदेश से शायद ही किसी की रिसर्च इसमें छपी हो। उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App